कानपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ (4845) के तत्वावधान में यूनियन के संस्थापक स्व. तुलसीराम वाल्मीकि की जयंती समारोह नगर निगम परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शरबत वितरण किया गया और केक काटकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री अश्विनी कुमार और वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद द्वारा स्व. तुलसीराम वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डबलू वाल्मीकि ने किया, जबकि अध्यक्षता ब्रज लाल भारती ने की। समारोह के दौरान संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संघ के सलाहकार देव कबीर ने उपस्थित लोगों को स्व. तुलसीराम वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं, सलाहकार राजेश बक्सी ने उनके विचारों को साझा करते हुए सभी को उनके सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। शपथ ग्रहण करने वालों में मंडल प्रभारी गोपाल भारती, जिला अध्यक्ष किशोर कुमार सागर, जिला महामंत्री मुकेश वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष राकेश परिहार और नगर महामंत्री सतीश समुद्रे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें श्रीमती ज्ञान भारती, नीतू खुराना, आशाराम भारती, विनय परिहार, रमेश बेरीवाल, रत्न खुराना, बेजूराम, रविशंकर, प्रेम सागर, घनश्याम, चमन विरिहा, तीरथ बंटा, संजय टेकला, राजेश समुंद्रे, जिम्मी भाई, रमाकांत बक्शी, राजेन्द्र भाई आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Jansaamna