रायबरेली। शहर के रतापुर, मलिकमऊ, गोरा बाजार और राजकीय कॉलोनी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए सोलर बेस्ड आर.ओ. वाटर प्लांट्स का लोकार्पण सदर विधायक अदिति सिंह ने किया। इन चारों क्षेत्रों में प्लांट्स का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक आर.ओ. प्लांट की लागत ₹12,50,000 (बारह लाख पचास हजार रुपये) है। यह संयंत्र सौर ऊर्जा पर आधारित हैं, जिससे इनका संचालन पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा की दृष्टि से कुशल रहेगा। इन संयंत्रों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को अब स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल आसानी से मिल सकेगा। लोकार्पण समारोह में विधायक अदिति सिंह ने कहा कि “पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इन संयंत्रों के माध्यम से शहरवासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।” इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » शहर के चार क्षेत्रों में सोलर बेस्ड आर.ओ. वाटर प्लांट्स का सदर विधायक ने किया लोकार्पण
Jansaamna