Friday, April 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रत्येक महिला को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करना है – मिथलेश वशिष्ठ

प्रत्येक महिला को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करना है – मिथलेश वशिष्ठ

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत महिला प्रकोष्ठ द्वारा बौधाश्रम रोड स्थित गोपाल मैरिज होम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ एवं महानगर अध्यक्ष पंडित ऋचा दीक्षित ने भगवान महर्षि परशुराम शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को एकजुट करते हुए संगठन को मजबूती देनी है। जनपद की प्रत्येक महिला को संगठन से जोड़ना जरूरी है, तभी संगठन की शक्ति और प्रभाव दोनों बढ़ेगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रतीक्षा शर्मा ने किया। समारोह के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ एवं महानगर अध्यक्ष पंडित ऋचा दीक्षित को शॉल ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में परशुराम शोभायात्रा अध्यक्ष तरुण उपाध्याय, शोभायात्रा संयोजक दिनेश वशिष्ठ, सीताराम शर्मा, सुनील वशिष्ठ, अश्वनी शर्मा, संदीप तिवारी, मीरा शर्मा, राधा शर्मा, शशि शर्मा, सरोज शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, रश्मि शर्मा, कीर्ति शर्मा, लवली मृदुल, मधु शुक्ला, रेखा पचैरी, नेहा दुबे, जया दुबे, आशा भट्ट, सुमित्रा शर्मा, सुनीता तिवारी, प्रशांत वशिष्ठ, संजय शर्मा, अंबिका पांडेय, कन्हैया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।