Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बड़े मंगल पर समाजसेवियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

बड़े मंगल पर समाजसेवियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

रोहनिया, रायबरेली।  रोहनिया ब्लॉक के परसीपुर, हनुमानगंज और मसौदाबाद चौराहे पर पांचवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप छोला चावल, पूड़ी सब्जी और नींबू शरबत वितरित किया गया। परसीपुर चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस बार भी प्राचीन शिव मंदिर में पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद छोले चावल का विशाल भंडारा संपन्न हुआ। समाजसेवी राकेश पटेल ने जानकारी दी कि इस आयोजन में सतीश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय, पवन तिवारी, देशराज, राम सिंह पटेल, श्रीराम पटेल, श्यामू पटेल, लक्ष्मी चंद निर्मल, अरविंद मौर्य और प्रदीप त्रिपाठी सहित गांव के अनेक लोगों ने सहयोग किया। उमरन पेट्रोल पंप के पास पवनेश कुमार मौर्या, राघवेंद्र मिश्रा, केशकुमारी और अन्य सहयोगियों द्वारा पूड़ी-सब्जी का भंडारा आयोजित किया गया। वहीं मसौदाबाद चौराहे पर सुशील कुमार, अरविंद कुमार, अजय प्रधान, कमलेश प्रजापति, श्रीपाल और चौराहे के सभी व्यापारियों ने भंडारे में सक्रिय रूप से भाग लिया। स्थानीय लोगों ने भंडारे के आयोजन को श्रद्धा और सेवा भाव से परिपूर्ण बताया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।