Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूत बना कपूत, लाठियों से मारपीट कर पिता का तोड़ा पैर

पूत बना कपूत, लाठियों से मारपीट कर पिता का तोड़ा पैर

फतेहपुर। जिस घर मे औलाद नही होती उस घर मे लोग जगह-जगह मन्नत मुराद मांगते है की जिंदगी की एक औलाद हो जाये और फिर जिस घर मे औलाद पैदा होती है उस घर मे खुशियां मनाई जाती है। पटाखे छुड़ाए जाते हैं एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया जाता है। इस खुशी में कि यही औलाद माँ बाप के बुढ़ापे का सहारा बनेगी उनका कुल आगे चलाएगी, माता पिता का नाम रोशन करेगी। मगर जब वही औलाद बड़ी होकर बूढ़े माँ-बाप पर लाठियां बरसा कर उनका पैर तोड़ दे तो ऐसी औलाद को ही पूत बना कपूत कहा जाता है।
आपको बताते चले ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले के हुसैमगंज थाना क्षेत्र के घुरी सलेमपुर गाँव का है। जहाँ स्व. बुदधा के 65 वर्षीय वृद्ध पुत्र राम देव को उसके पुत्र शमशेर ने लाठी से मारपीट कर उसका पैर तोड़ कर घायल कर दिया। राम देव को दर्द से कराहता हुआ देख उसके छोटे पुत्र सर्वेश ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस के ईएमटी रोहित व पायलेट आकाश ने वृद्ध को इलाज के लिए हुसेनगंज सीएचसी पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी एम्बुलेन्स से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
वहीं घायल राम देव ने बताया हमारे तीन पुत्र है जिसमे शमशेर खेत के ज़्यादा हिस्से में कब्जा कर रहा था। उसको मना किया तो उनने लाठियों से मारपीट कर हमारा पैर तोड़ दिया है।