Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हटवा माइनर की सफाई न होने से दर्जनों गांवों की फसलें प्रभावित, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

हटवा माइनर की सफाई न होने से दर्जनों गांवों की फसलें प्रभावित, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के हटवा गांव में हटवा अल्पिका माइनर की सफाई और जर्जर स्थिति को लेकर किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि हटवा अल्पिका (माइनर) बदहाल और जर्जर होने के कारण इससे जुड़े हुए सभी किसान आये दिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं, माइनर की सफाई व खुदाई न होने के कारण माइनर की पटरी पर बांस, घास व कंटीली झाड़ियाँ उग आई है। जिसके चलते माइनर कट जाती है और माइनर का पानी बहता रहता है। इन कारणों से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस माइनर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं। जिनमें गोपालपुर उधवन, हटवा, पूरे निरही, सुराइन का पुरवा, पाइन्यापुर, गंगेहरा हुलाल गंज, महावीर का पुरवा, मरियानी, व मिश्रन का पुरवा आदि शामिल हैं। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी ऊंचाहार से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है,जिससे माइनर की सफाई हो सके और उपजाऊ खेतों निर्बाध सिंचाई और उत्पादन हो।