Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने कुचली थी प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और मौलिक अधिकार : अनूप गुप्ता

कांग्रेस ने कुचली थी प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और मौलिक अधिकार : अनूप गुप्ता

फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर द्वारा संयुक्त रूप से 25 जून 1975 आपातकाल के दुःखद व काले अध्याय की 50 वीं बरसी पर फिरोजाबाद क्लब में संगोष्ठी, आपातकाल (काला दिवस की प्रदर्शनी) व लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों, महान विभूतियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर ‘आपातकाल : काला दिवस’ विषय पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। अनूप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1975 में सत्ता बचाने के लिए न सिर्फ लोकतंत्र का गला घोंटा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी कुचल डाला। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस लोकतंत्र को तभी स्वीकारती है जब सत्ता उसके पास हो। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अपने चुनाव को निरस्त किए जाने के बाद सत्ता की लिप्सा में देश पर आपातकाल थोप दिया। लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली गई और संविधान के मूल सिद्धांतों को रौंदा गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, महापौर कामिनी राठौर, लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष दिनकर गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे और आपातकाल के दौरान झेले गए अत्याचारों को साझा किया। प्रदर्शनी में आपातकाल से जुड़े कई दुर्लभ दस्तावेज, फोटो और समाचार पत्रों की कटिंग्स प्रदर्शित की गईं, जो पहली बार आमजन के सामने रखी गईं। इस अवसर पर मानवेन्द्र प्रताप सिंह, ठा. विश्वदीप सिंह, अरविंद पचैरी, महेश राजपूत, सुमन चतुर्वेदी, राजेन्द्र बौहरे, सुनील शर्मा, रंजना सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, आकाश गर्ग, सत्यवीर गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, लोकतंत्र सेनानी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश शर्मा और अंकित तिवारी ने किया।