कानपुर। गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में गए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर हुए हमले के विरोध में समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना गौशाला चौराहा पर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरना स्थल पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि जब भाजपा सरकार में नेता प्रतिपक्ष और विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त होता जा रहा है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। धरने के दौरान किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय श्रीवास्तव, विनोद यादव, मुकेश दीक्षित, अरमान खान, केके मिश्रा, आलेख सिंह, केशव यादव, अनुराग पांडे, सत्यम पांडेय, शनि सागर, अभिषेक रावत, सिद्धार्थ यादव, महेश कनौजिया, कृपाशंकर यादव, आशीष तिवारी, दिव्यांश शर्मा, जय कुमार, राहुल यादव, विकास शर्मा, संतोष यादव, निकेश चौधरी, संजय यादव, आदर्श राठौर, हर्ष मिश्रा, नीरज गुप्ता, तुषार श्रीवास्तव, नंदकिशोर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jansaamna