Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विधायक जयकुमार सिंह जैकी बोले – लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विधायक जयकुमार सिंह जैकी बोले – लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

बिंदकी, फतेहपुर। अमेना गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। विधायक ने कहा कि चिकित्सा टीमें सीधे गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच करती हैं और उन्हें निःशुल्क दवाएं भी देती हैं। यह एक सराहनीय प्रयास है जिससे ग्रामीणों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिलती है। शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में कुल 80 लोगों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर खजुहा ब्लॉक प्रमुख पति सुरेंद्र सिंह उत्तम, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह पटेल उर्फ पिंटू, सी3 संस्था के जिला समन्वयक मनोज मिश्रा, ब्लॉक समन्वयक संजय शुक्ला, दंत चिकित्सक डॉ. धनंजय, नेत्र रोग सहायक प्रवीण कुमार, फार्मासिस्ट बछराज सिंह, लैब टेक्नीशियन अजय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के लगातार आयोजन की मांग की, जिससे गांव के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।