जगतपुर, रायबरेली। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर जगतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने एक सराहनीय पहल करते हुए रघुरारगंज गांव में जाकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य था कि आगामी पर्व सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो सके। गांव के पंचायत प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और युवाओं की मौजूदगी में थाना प्रभारी ने सभी से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं और इन्हें मिल-जुलकर मनाने से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। बैठक में उपस्थित उपनिरीक्षक अमित सिंह, नागेंद्र, ऋषिकेश सहित कांस्टेबल पवन कुमार और धर्मेंद्र ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया कि मोहर्रम का पर्व पूरी शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और अंत में सभी ने आपसी सहयोग और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
Jansaamna