Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 11.50 लाख रुपये के बकायेदारों पर कार्रवाई, 20 कनेक्शन काटे, दो के मीटर उखाड़े

11.50 लाख रुपये के बकायेदारों पर कार्रवाई, 20 कनेक्शन काटे, दो के मीटर उखाड़े

फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को गांव खाटूआमई में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 11.50 लाख रुपये के बकाया पर 20 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जबकि दो उपभोक्ताओं के मीटर भी जब्त कर लिए गए। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता सिरसागंज अमित कुमार के निर्देश पर सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने घर-घर जाकर चेकिंग की और बकाया बिल का भुगतान न करने वालों पर सख्त रुख अपनाया। चेकिंग के दौरान 5 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 20 हजार रुपये जमा कर दिए। टीम में जेई रामयज्ञ, विजय प्रकाश कुलश्रेष्ठ सहित लाइन स्टाफ मौजूद रहा। एसडीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बकायेदारों से अपील की गई है कि वह जल्द से जल्द बकाया राशि का भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के चलते ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति रही और कई उपभोक्ता बकाया जमा करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।