Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, चकबंदी विभाग की कार्यकारिणी का चुनाव कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी विभाग में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी प्रांतीय अध्यक्ष राहुल सिंह, प्रांतीय महामंत्री जयप्रकाश, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा, योगेश यादव और मुलायम सिंह द्वारा की गई। इस चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी में रवि कुमार को संरक्षक, विक्रम सिंह को जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार को जिला मंत्री, राहुल कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश जाटव को उपमंत्री, शिवदास को प्रचार मंत्री, मीना देवी को कोषाध्यक्ष, प्रभा देवी को संगठन मंत्री, कुंवर पाल को ऑडिटर और अमर सिंह, सुनीता देवी एवं कालूराम को सदस्य के रूप में चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर और तालियों की गूंज के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी सदस्यों ने संघ की मजबूती और कर्मचारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।