Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने 41 वर पक्ष को प्रदान किया गृहस्थी का सामान

बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने 41 वर पक्ष को प्रदान किया गृहस्थी का सामान

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आगामी चार जुलाई को आयोजित होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। यह समारोह भड़रिया नोमी के अवसर पर कोटला रोड स्थित राधाकृष्ण गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 41 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। गुरुवार को समिति के संस्थापक व अध्यक्ष बंटू कुशवाह द्वारा सभी 41 वर पक्ष को विवाह पूर्व गृहस्थी का आवश्यक सामान प्रदान किया गया। इस मौके पर पलंग, टीवी, कूलर, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी, सोफा सहित दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं भेंट की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार, जयप्रकाश, शास्त्री गोपाल बृजवासी, अमित गुप्ता, अरविंद गौतम, करन राठौर, डूमर सिंह कुशवाहा, विपिन लहरी, डॉ. महेंद्र कुशवाहा, नवीन प्रधान, और डॉ. धर्मेंद्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और आगामी विवाह समारोह को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।