हाथरस। शनिवार को नगर में भामाशाह की 479वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने फीता काटकर और भामाशाह बंधुओं के साथ आरती उतारकर किया। यह शोभायात्रा पुरानी तहसील रोड सिकंदराराऊ से प्रारंभ होकर मंडी गांधीगंज पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था की कमान कोतवाल विजय कुमार सिंह और कस्बा इंचार्ज मनु यादव ने पुलिस बल के साथ संभाली। यात्रा का नौरंगाबाद पश्चिमी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया, वहीं तिराहा बाजार पर भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी और समाजसेवी शामिल रहे। प्रमुख रूप से ब्रजमोहन गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, पंकज गुप्ता, विनोद बालाजी, दिनेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, चंचल गुप्ता, पारस गुप्ता, राकेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, पंकज बालाजी, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज महाजन, सुधीर गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजीव गुप्ता, कान्हा महाजन, दुष्यंत गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, बबलू सिसोदिया, राजेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, विकास गुप्ता, संतोष गुप्ता, अमन गुप्ता, आलोक गुप्ता, आशीष गुप्ता, अजय महाजन, रामेश्वर गुप्ता, सुनील गुप्ता, रवि गुप्ता, जयश गुप्ता, मान्या गुप्ता, हर्षिता गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, वैभव वार्ष्णेय, गौरव महाजन, प्रिंस गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Jansaamna