Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेज रफ्तार में आमने-सामने टकराए दो ट्रक, एक चालक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार में आमने-सामने टकराए दो ट्रक, एक चालक गंभीर रूप से घायल

बिंदकी, फतेहपुर। शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव के पास दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस 108 के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब दोनों ट्रक आमने-सामने की दिशा से तेज गति में आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान चुन्नू कुशवाहा (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम बिचवाही, थाना चिल्ला, जनपद बांदा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।