Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यटन विभाग के यात्री शेड से हजारों की संपत्ति चोरी, पुलिस जांच में जुटी

पर्यटन विभाग के यात्री शेड से हजारों की संपत्ति चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बिंदकी, फतेहपुर। मां काली जी देवी मंदिर परिसर में स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के यात्री शेड से शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोर ताला तोड़कर दो पंखे, दो एग्जॉस्ट फैन और करीब 15 टोटियां लेकर फरार हो गए। चोरी की कुल कीमत लगभग ₹25,000 बताई जा रही है। शनिवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने चोरी की घटना देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। मोहल्ला हजरतपुर ठठराही निवासी विष्णु द्विवेदी और विकास द्विवेदी सहित अन्य लोग कोतवाली बिंदकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने रात्रि सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।