रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से की गई प्लाटिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्राधिकरण की टीम ने मिल एरिया पुलिस की उपस्थिति में जोन नंबर 2 के देवानन्दपुर क्षेत्र में कार्यवाही की। ध्वस्तीकरण के अंतर्गत देवानन्दपुर के गाटा संख्या 214 व 215 (लगभग 3 बीघा क्षेत्रफल) पर रावेन्द्र सोनकर, धर्मेन्द्र सोनकर, श्यामलाल एवं भोला द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को हटाया गया। इसके अतिरिक्त गाटा संख्या 203 (लगभग 2.5 बीघा क्षेत्रफल) पर श. देवकी नंदन श्रीवास्तव, सूरज सोनकर एवं आमीर द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियाँ निरंतर जारी रहेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Home » मुख्य समाचार » रायबरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग निर्माण के विरुद्ध की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
Jansaamna