Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरेडिका में प्रमोटी अधिकारी संघ की ईसीएम का आयोजन

आरेडिका में प्रमोटी अधिकारी संघ की ईसीएम का आयोजन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली के अधिकारी क्लब में 28 जून को आरेडिका प्रमोटी अधिकारी संघ की इक्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग (ईसीएम) आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में और प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मीटिंग में भारतीय रेलवे प्रमोटी अधिकारी महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारी और विभिन्न रेलवे क्षेत्र के प्रमोटी अधिकारी महासंघ के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। महासंघ के अध्यक्ष दीपक राज राय, जनरल सेक्रेटरी अमित जैन और वरिष्ठ सलाहकार एच.सी. यादव ने बैठक में भाग लिया। आरेडिका प्रमोटी अधिकारी संघ के अध्यक्ष आर.एन. तिवारी, सचिव महाप्रबंधक एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी और जनरल सेक्रेटरी एल.बी. सिंह मौर्या (उप मुख्य इंजीनियर सिविल) ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। मीटिंग में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ:

  • एन.के. वर्मा, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता – अध्यक्ष
  • अनिल श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी – जनरल सेक्रेटरी
  • संतोष कुमार गुप्ता, सहायक वित सलाहकार – कोषाध्यक्ष
  • सतिन्द्र कुमार – उपाध्यक्ष
  • राम रंजन, नीरज श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, दिनेश कुमार – संयुक्त सचिव

कार्यकारिणी ने प्रमोटी अधिकारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की और समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लिए। भारतीय रेलवे प्रमोटी अधिकारी महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की प्रगति और प्रयासों के बारे में जानकारी दी। संगठन के वित सचिव श्री संतोष गुप्ता ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए अपना अमूल्य समय दिया। आरेडिका प्रमोटी अधिकारी संघ ने उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। संध्या के समय जून माह में सेवानिवृत्त हो रहे चार वरिष्ठ अधिकारियों— मनोज कुमार पाण्डेय (चीफ प्लानिंग इंजीनियर), शिशिरकांत मिश्रा (चीफ क्वालिटी मैनेजर), एल.बी. सिंह मौर्या (उप मुख्य इंजीनियर सिविल), एवं विनय कुमार सैनी (सहायक कार्यशाला प्रबंधक)—का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। यह जानकारी आरेडिका प्रमोटी अधिकारी संघ के अध्यक्ष आर.एन. तिवारी ने दी।