Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ओपन जिम का हुआ भव्य शुभारंभ, नौनिहालों ने जताई खुशी

ओपन जिम का हुआ भव्य शुभारंभ, नौनिहालों ने जताई खुशी

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद योगेन्द्र शर्मा द्वारा नौबस्ता वार्ड 65 क्षेत्र के महाराणा प्रताप पार्क में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आम जनमानस की उपस्थिति में ओपन जिम को सार्वजनिक उपयोग हेतु समर्पित किया गया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्ड 65, नौबस्ता पश्चिम क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और हर गली व सड़क खुद इसकी गवाही दे रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने पार्षद के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। श्री शर्मा ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि उनका जीवन आम जनता की सेवा और क्षेत्र के समग्र विकास को समर्पित है। ओपन जिम में लगाए गए झूले और व्यायाम उपकरणों को पाकर बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिला। पार्षद ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है। सड़क, पेयजल, विद्युत जैसे मुद्दों पर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं और समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के किसान, व्यापारी, युवा, महिलाएं और निर्धन वर्ग के लोग भी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 65 को नगर का मॉडल वार्ड बनाना है और अब तक किए गए सभी कार्य ऐतिहासिक हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित तिवारी, विकास मेहरोत्रा, विजय वर्मा, राजीव गुप्ता, अनिल शर्मा, ऋतिक शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।