Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मासिक बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार और समाज उत्थान पर हुई चर्चा

मासिक बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार और समाज उत्थान पर हुई चर्चा

कानपुर नगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक नगर के इंदिरा नगर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पुष्पेंद्र भदौरिया द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और समाज के समग्र उत्थान को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आज राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में लाखों कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन केवल क्षत्रिय समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह राजावत ने अपने संबोधन में कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास देशभक्ति और बलिदान का रहा है। समाज के लोगों ने हमेशा मातृभूमि की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि महासभा एक समर्पित सामाजिक संगठन है जो देशभर में सर्वसमाज के हित में कार्य कर रही है। मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन को वार्ड, बूथ, तहसील और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को सक्रियता से कार्य करना होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह राजावत, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर, रावेंद्र सिंह सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।