फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें एपिसोड को उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर और सदर विधायक मनीष असीजा ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर पश्चिम मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाह, राजकुमार, केके गांधी, राम लडेंती लकी, आकाश, करन, अमन, प्रशांत, दीपक, जीतेश, हिमांशु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। डीएवी शक्ति केंद्र पर भाजपा उत्तर मंडल के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों ने पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार और जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता के साथ प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पौधारोपण कार्यक्रम में पूनम शर्मा (पार्षद), रामबाबू झा (शक्ति केंद्र संयोजक), रवीन्द्र शर्मा ढपली वाले, पल्लब शर्मा, वीरेंद्र सुमन, अजय झा, योगेंद्र चौहान, माधव पांडे, जीतेश दिवाकर, विकास पालीवाल, देव शर्मा, पीयूष शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सामूहिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करना रहा।
Home » मुख्य समाचार » जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
Jansaamna