रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द के नेतृत्व में 30 जून को “कम्प्यूटर के अनुप्रयोग” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकीय संस्थान, प्रयागराज से पधारे विशेषज्ञ वक्ता तौकीर अहमद ने कम्प्यूटर की मूलभूत एवं व्यावहारिक जानकारियों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया। उन्होंने MS Word के टाइटल बार, मेनू बार, टास्क बार, फॉर्मेटिंग बार, बाइनरी कोडिंग आदि के प्रयोग एवं उनसे संबंधित शॉर्टकट कीज़ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही Excel शीट के उपयोग एवं कार्यालयीन कार्यों में उसकी उपयोगिता पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में राजभाषा अधिकारी श्री राकेश रंजन ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरेडिका के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द, राजभाषा अधिकारी राकेश रंजन, जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय फैशन संस्थान से नराकास के सदस्यगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansaamna