ऊंचाहार, रायबरेली। नगर में ओवरब्रिज के नीचे सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड व नाली का निर्माण जल्द ही पीडब्लूडी कराएगा। यह जानकारी एनएचएआई के पोड़ी ने सोमवार को ऊंचाहार व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को वार्ता के दौरान दी है। नगर में ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर नाली व सर्विस रोड के निर्माण की मांग को लेकर व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल एनएचएआई के परियोजना निदेशक से मिला। पीडी ने नगरवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि सर्विस रोड व नाली का निर्माण पीडब्लूडी को करना है। इस बाबत उन्होंने प्रदेश सरकार व पीडब्लूडी के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। इस संबंध में पीडब्लूडी को धनराशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया है। जिससे नगर की इस बड़ी समस्या का निदान हो सके।
उन्होंने आशा व्यक्त की है 8 से 10 दिनों के भीतर पीडब्ल्यूडी को निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊंचाहार बाईपास बनने के बाद इस रोड को पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर किया जा चुका है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पीडी को अवगत कराया है कि नगर की ओवरब्रिज बनने के बाद सर्विस रोड व नाली नहीं बनाए जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। बरसात में जलभराव से समस्या और बढ़ जाती है। जिसमें व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया था। जनपद मुख्यालय पर पीडी से मिलने वाले प्रतिनिधमंडल में ऊंचाहार व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य, महामंत्री राजू सोनी, कोषाध्यक्ष एजाज अहमद ,संयुक्त सचिव मोहम्मद असलम एवं वरिष्ठ सदस्य संतोष पाल शामिल रहे।
Home » मुख्य समाचार » सर्विस रोड व नाली का निर्माण कराएगा पीडब्लूडी विभाग, ऊंचाहार व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने NHAI के परियोजना निदेशक से की वार्ता
Jansaamna