Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा अभियान

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा अभियान

मथुरा। जनपद मथुरा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का आयोजन अन्तर्विभागीय सहयोग से किया जा रहा है, जो 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा। दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान की जनजागरुकता के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से एक जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महापौर विनोद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रियों, एएनएम, छात्राओं, बाल विकास सेवा विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नगर निगम मथुरा-वृंदावन के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल गर्ग, वीबीडी के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज चौधरी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रोहिताश तेवतिया, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. बी.डी. गौतम, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहिताश मीना, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, डीसीपीएम पारुल शर्मा, अर्बन कोऑर्डिनेटर फौजिया खानम, डीएमसी यूनिसेफ पूनम यादव, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक संतोष तिवारी, मलेरिया निरीक्षक राहुल सिंह सिसौदिया, अनिल कुमार वर्मा, नितिन रस्तोगी, श्रीमती आश्रिता सिंह एवं मलेरिया विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली के समापन के बाद एक सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने संचारी रोगों एवं डायरिया से बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी उपस्थितों को संचारी रोगों से बचाव के लिए शपथ भी दिलाई।