Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इन्सपायर अवार्ड योजना में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

इन्सपायर अवार्ड योजना में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

फिरोजाबाद। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा सत्र 2025-26 के इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की पोर्टल की साइट विद्यार्थियों के नामांकन के लिए खुल चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 है।
जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार द्वारा जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालयों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आदेश निर्गत किए गए हैं। इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के जिला सह नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने जनपद के सभी बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यगणों एवं प्रधानाध्यापकों से अपील की है कि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन से पूर्व अपने विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आईडिया बॉक्स स्थापित करके उनमें से पाँच सर्वश्रेष्ठ विचारों का चयन करें। इस योजना के लिए किसी भी बोर्ड के विद्यालय अपनी इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के पोर्टल पर अपनी स्कूल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। इसमें अपने स्कूल के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के अधिकतम पाँच उत्कृष्ट नवाचारी विचारों को अपलोड कर सकते हैं। नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों के नाम पर बैंक का खाता होना चाहिए। विचार में सिनॉप्सिस और पेज पर बनाई गई मॉडल की तस्वीर होनी चाहिए। प्रथम स्तर पर जनपद स्तर की प्रदर्शनी के लिए चयन होने पर प्रत्येक विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की धनराशि उसके खाते में भारत सरकार द्वारा भेजी जाती है। इस धनराशि के उपयोग से चयनित विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन प्रथम स्तर पर करेंगे।