Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनटीपीसी ऊंचाहार में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण

एनटीपीसी ऊंचाहार में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण

रायबरेली। वन महोत्सव, जिसे “पेड़ों का त्योहार” के रूप में जाना जाता है, को आत्मसात करते हुए एनटीपीसी ऊंचाहार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” थीम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा सामाजिक वानिकी विभाग, रायबरेली (उत्तर प्रदेश सरकार) के सहयोग से अरखा ऐश डाइक के पास संचालित किया गया। एनटीपीसी ने इस वर्ष 45,000 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आशुतोष विश्वास, महाप्रबंधक प्रचालन दिलीप कुमार साहू, मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर रामबिहारी शुक्ला एवं अन्य विभागाध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता की और पौधारोपण किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (तकनीकी एवं पर्यावरण प्रबंधन विभाग) प्रीति सिन्हा ने सभी का स्वागत किया, जबकि पर्यावरण विभाग के उप-महाप्रबंधक आनंद लोहकरे ने सभी अतिथियों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि विद्युत उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बने रहना एनटीपीसी की कॉरपोरेट नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी के अंतर्गत एनटीपीसी प्रतिवर्ष अपने विद्युत गृह के आसपास के क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने हेतु हजारों पेड़ों का रोपण करती है।