Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम का सीएमओ ने किया शुभारंभ

09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम का सीएमओ ने किया शुभारंभ

मथुरा। जनपद मथुरा में आगामी एक माह तक चलने वाले विटामिन “ए” सम्पूरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए है और यह शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीकाकरण सत्रों के दौरान आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विटामिन ए के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह खुराक बच्चों को रतौंधी व अंधापन से बचाने, कुपोषण से सुरक्षा तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है। उन्होंने बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को टीकाकरण सत्रों में अवश्य लेकर आएं, जिससे उन्हें समय पर विटामिन ए की खुराक मिल सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 3,08,906 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के संयुक्त प्रयासों से सफल बनाया जाएगा। दवा पिलाने का कार्य एएनएम द्वारा छाया वीएचएसएनडी सत्रों पर किया जाएगा, जबकि बच्चों को सत्रों तक लाने की जिम्मेदारी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. भूदेव सिंह, चिकित्सा अधीक्षक राल डॉ. राकेश सिंह, डीसीपीएम डॉ. पारुल शर्मा, डीएमसी यूनिसेफ पूनम यादव, वीसीसीएम यूएनडीपी भुवनेश्वर शर्मा, जेएसआई सीएसओ कोऑर्डिनेटर संजय यादव, एचएस नेम सिंह, बीसीपीएम शशिकांत, सीएचओ नगमा, एएनएम कविता मीणा, सीएसओ कोऑर्डिनेटर सुमित, आशा-संगिनी लक्ष्मी देवी, आशा सुनीता, आशा कमलेश, आंगनबाड़ी सहायिका रूपो आदि मौजूद रहे।