हाथरस। जनपद के प्रमुख युवा समाजसेवी पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पंडित गोपाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण शुद्ध, संतुलित और जीवनदायिनी बना रह सके। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह एक संवेदनात्मक प्रतीक है — यह पेड़ हम अपनी माँ के नाम लगाते हैं, जो हमें जीवन, संरक्षण और प्रेरणा देती हैं। जिस प्रकार एक माँ अगली पीढ़ी को पोषण और सुरक्षा देती है, उसी प्रकार पेड़ भी प्रकृति को जीवन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस भावना के साथ पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को स्वीकार किया। इस अवसर पर राजीव अग्निहोत्री, त्रिलोकी नाथ शर्मा, हरि ओम, कालीचरण, धर्मवीर, नाहर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने भी पौधारोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
Home » मुख्य समाचार » “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पं. गोपाल शर्मा ने कराया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Jansaamna