रायबरेली। विशेष सचिव नगर विकास महेंद्र बहादुर का जनपद में आगमन हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सदर विधायक अदिति सिंह के साथ नगर पालिका को स्मार्ट बनाए जाने और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने के विषय में बैठक की। बैठक में ईवी चार्जिंग सेंटर, सेंसर सोलर लाइट, डिजिटल होर्डिंग, डिजिटल आंगनवाड़ी, नगर क्षेत्र में बस संचालन आदि से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका ईओ स्वर्ण सिंह से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। विशेष सचिव ने निर्देश दिया कि पालिका को स्मार्ट बनाए जाने के लिए सभी कार्य योजनाएं समयबद्ध तरीके से तैयार की जाएं और इसमें संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाए। इसके बाद सदर विधायक और विशेष सचिव नगर विकास ने कैनाल रोड स्थित सिटी रिसोर्स बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि बिल्डिंग की डीपीआर का सीएनडीएस के माध्यम से मूल्यांकन कराकर विस्तृत जांच रिपोर्ट तथा निर्माण पूर्ण कराने की आगामी कार्ययोजना शीघ्र शासन को भेजी जाए, ताकि अधूरी पड़ी बिल्डिंग का कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत अवगत कराया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव भी उपस्थित रहे।
Jansaamna