कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जनपद कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालिका विद्यालयों के कर्मचारियों की पदोन्नति, एन.पी.एस. (न्यू पेंशन स्कीम) और वेतन संबंधी शासनादेशों के निस्तारण सहित प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न जैसी समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। संघ की ओर से कहा गया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका समयबद्ध समाधान नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि इन मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने के दौरान संघ के मार्गदर्शक हरिश्चंद्र दीक्षित (बाबा), प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, एवं जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सचान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री पंकज कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद, प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव, जिला सलाहकार अजीत सिंह, जिला संघर्ष समिति संयोजक मुरलीधर त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार, जिला उपमंत्री नींबू लाल, जिला संयुक्त मंत्री राजेश चावला, जिला संरक्षक राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, गोविंद, शिवम तिवारी, बाबूलाल कुशवाहा (मंडलीय मंत्री), राहुल, राघवेंद्र अवस्थी, प्रचार मंत्री सुनीत कुमार, राकेश कुमार, श्रीपत बसोर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संघ आंदोलनात्मक रणनीति अपनाने को बाध्य होगा।
Home » मुख्य समाचार » कानपुर में शिक्षणेत्तर संघ ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Jansaamna