रायबरेली। शिकायतकर्ता ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर पशु शेड लेने व कम आय दिखाकर सबसे गरीबी राशन कार्ड बनवाने के क्रम में नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी हर्षिता माथुर समेत संबंधित विभाग को भी भेजा है। जिसमें अब जिलाधिकारी ने पत्र को संज्ञान में लेकर इसकी जांच उप जिलाधिकारी ऊंचाहार को सौंपी है। शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता ने शिकायत से संबंधित साक्ष्यों के दस्तावेज, शपथ पत्र सहित संलग्न किए हैं। आरोप है कि रत्नेश पुत्र राम दुलारे निवासी कमालपुर के द्वारा दिनांक 30/01/2025 को फर्जी दस्तावेज़ के सहारे समाज कल्याण विभाग व चुनाव आयोग को गुमराह किया गया है, जिसकी जांच अभी तक नहीं हुई सिर्फ खाना पूर्ति की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि अब शायद यह जांच लोकायुक्त अथवा मा. उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर होगी।
अब आते है शिकायत पर…
अवगत हो कि रत्नेश कमालपुर ग्राम सभा के अनाधिकृत प्रधान भी है। रत्नेश ने अपनी मां का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र भी बनवाया है। जिसके बल पर मनरेगा पशु शेड की लिस्ट में अनुसूचित जाति लिखा है जो ये प्रमाणित करता है कि ये पशु शेड अनुसूचित जाति के लिए था, जबकि रत्नेश की माता अनुसूचित जाति की नहीं है। संलग्न प्रपत्र में चिह्नित नाम भी अनुसूचित जाति के नहीं है फिर भी उनके नाम के आगे अनुसूचित जाति लिखा है। इन सबकी जांच जरूरी है।
है। इसके साथ ही सीमा देवी पत्नी रत्नेश का अन्त्योदय राशन कार्ड (21xxxxxx7508) कैसे बन गया जबकि ये इतने गरीब नहीं है। यह भी जांच का विषय है। इस प्रकार से फर्जी दस्तावेजो के आधार पर सरकारी योजना को पलीता लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने शिकायती पत्र में लगाए गए सभी आरोपों से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए हैं और यह भी बताया है कि रत्नेश के नाम पर 6 से 7 बीघा खेत है, साथ ही सहकारी समिति को ये धान भी बेचते है। फतेहपुर जनपद में इनका शहरी क्षेत्र में इनकी बेटी रिया के नाम प्लॉट भी है, आश्चर्यजनक बात यह भी है कि ये रिया वही है जो सिर्फ 12 साल कि उम्र में ही मताधिकार का प्रयोग किया है।
इस शिकायत में गौरतलब बात यह है कि कोई व्यक्ति सरकार को 24 रुपये में धान व गेहूं बेच रहा है और वहीं व्यक्ति सरकार से फ्री में अनाज भी ले रहा है।
उक्त मामले में जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर से की गई शिकायत पर अब संज्ञान लिया है। उक्त आरोपों की जांच हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऊंचाहार को जांच सौंपी।
Home » मुख्य समाचार » फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजना का लाभ लेने के मामले में बड़ा अपडेट : जिलाधिकारी ने एसडीएम को सौंपी जांच
Jansaamna