Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने जसराना तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने जसराना तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। किसानों की खाद, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जसराना चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और इसके बाद तहसील जसराना पहुंचकर उपजिलाधिकारी राजेश शुक्ला को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार किसानों को धान की रोपाई के समय आवश्यक यूरिया खाद, सिंचाई के लिए पानी और बिजली तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार ने किसानों से मुफ्त बिजली देने और आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वे एक-एक बोरी खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। रामनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और जरूरत पड़ने पर त्याग और बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटी है। इस विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में शामिल थे: हाजी सईद पटेल, राजवीर यादव, जितेंद्र तिवारी, ओमवीर सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला, हरविलास यादव, ध्रुव यादव, जोनी यादव, लक्ष्मी प्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, सचिन कुमार, धर्मेंद्र यादव, प्रेम सिंह, जयपाल यादव, रामप्रवेश, संदीप कुमार, संजय यादव, राजीव कुमार, अवधेश, संजीत, अंकुश, मोनू, अरविंद कुमार, अंकित, निशांत, राजेंद्र सिंह, सुनील, मुरारीलाल, उमेश चंद्र आदि।