Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बालिका को कैंटर ने रौंदाःमौत

बालिका को कैंटर ने रौंदाःमौत

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। शहर के जलेसर रोड से आज बिसाना स्थित मां तारागढ देवी मां के दर्शन के लिये गई पदयात्रा में शामिल एक बालिका कैंटर की चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से यात्रियों में भारी हडकम्प मच गया।
बताया जाता है शहर के जलेसर रोड से आज एक पदयात्रा मां तारागढ वाली देवी के दर्शनों के लिए गई थी जिसमें तमाम महिलायें व लोग तथा बच्चे शामिल थे। इस यात्रा में जलेसर रोड स्थित श्याम नगर निवासी करीब 7 वर्षीय आंशी पुत्री पंकज कुमार भी शामिल थी और यात्रा आगरा रोड पर जैसे ही गांव नगला अनी के पास पहुंची तभी एक तेज रफ्तार मैटाडोर कैंटर की चपेट में वह आ गई जिससे बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।




घटना से पदयात्रा में शामिल यात्रियों में भारी हडकम्प मच गया तथा मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई और सूचना पाकर थाना चन्दपा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है तथा एसओ चन्दपा रमाकांत पचैरी ने बताया कि शव को जहां पोस्टमार्टम हेतु भेजा है वहीं मैटाडोर व ड्राइवर को पकड लिया गया है।