Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शाखा इकाई सलोन की मासिक बैठक संपन्न

सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शाखा इकाई सलोन की मासिक बैठक संपन्न

सलोन, रायबरेली। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शाखा इकाई सलोन की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय सलोन में कृष्ण नारायण पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने कहा कि पेंशन बुजुर्गावस्था का महत्वपूर्ण सहारा है। उन्होंने बताया कि जिले से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2006 से 2012 तक के सेवानिवृत्त शिक्षकों के नोशनल इंक्रीमेंट की धनराशि संबंधित लाभार्थियों के खातों में पहुंच चुकी है। वर्ष 2013 से 2015 तक की प्रक्रिया प्रगति पर है और कार्य पूरा होने के बाद धनराशि शीघ्र ही संबंधित खातों में भेजी जाएगी।

परिषद के मंत्री मोहम्मद अयूब खान ने संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, कवि सुखराम शर्मा ‘सागर’ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों पर आधारित कविता प्रस्तुत की, जिसमें पेंशन को बुजुर्गावस्था की लाठी बताया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा। अध्यक्ष कृष्ण नारायण पांडे ने कहा कि जिला संगठन पूरी तरह सक्रिय है और सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों पर लगातार नजर बनाए हुए है। बैठक में कोषाध्यक्ष जगदीश साहू, जगदीश पांडे, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अशफाक जहां, जगन्नाथ मौर्य, बाबूलाल, रामजूठन गुप्ता, चंद्रभान सिंह, हरबंस बहादुर सिंह, अवसान, राम विशाल, फैज मोहम्मद, मोहम्मद जैहदी, अजहर अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश सिंह तथा तलत जहां ने सहयोग प्रदान किया।