Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनसुनवाई में सदर विधायक अदिति सिंह ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

जनसुनवाई में सदर विधायक अदिति सिंह ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने रविवार को लालूपुर चौहान स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, नाली, आवास समेत विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जनसुनवाई के दौरान विधायक अदिति सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि रायबरेली सदर के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कराया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं तथा उनके समाधान को लेकर विश्वास व्यक्त किया।