हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर रोड, चिंतापुर बदन, एहन और लाडपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय तक जलेसर रोड, चिंतापुर बदन, एहन और लाडपुर केंद्रों पर क्रमशः 22, 27, 38 और 40 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। एहन और लाडपुर में 15 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी दी गई, जबकि चिंतापुर बदन में केवल एक बालिका का टीकाकरण शेष था, जिसे उसी दिन वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लाडपुर केंद्र पर सबमर्सिबल मोटर खराब मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभागीय जूनियर इंजीनियर को अगले दिन तक उसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
Jansaamna