मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के प्रधान कार्यालय वाटी वाली कुंज पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय महंत परमेश्वर दास आचार्य की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही इं. राजेंद्र दत्त आचार्य सहित पांच विप्रों को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम हरियाणा, समाजसेवी अनिल कौशिक, खेमचंद शर्मा एडवोकेट तथा इं. राजेंद्र दत्त आचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महंत परमेश्वर दास आचार्य ने समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के उत्थान के लिए भी सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उन्होंने रेड क्रॉस, सेंट जॉन, स्काउट सहित अनेक सामाजिक संगठनों को मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के उत्थान के संकल्प के साथ उन्होंने सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की स्थापना की थी। आज संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा एवं उनके सहयोगियों के नेतृत्व में संस्था उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विप्रों ने स्वर्गीय महंत परमेश्वर दास आचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत ब्रह्म भारती पत्रिका के संपादक इं. राजेंद्र दत्त आचार्य सहित समाज में विशेष योगदान देने वाले पांच विप्रों को माला, पटका, दुशाला, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं जयेश आचार्य के संयोजन में पांच पौधे लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर राकेश गौड़, श्याम शर्मा, सुरेंद्र खोना, डॉ. जमुना शर्मा, उषा गोस्वामी, मुकेश शर्मा, दिनेश मैथिल, जयप्रकाश मैथिल, बिहारी लाल गोस्वामी, देवकिशन शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा, मिंटू शर्मा, पिंटू मिश्रा, श्यामा चरण गोस्वामी, कन्हैया लाल शर्मा, ललित स्वामी, महिंद्र आचार्य, गोविंद शर्मा, योगेश आवा, सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।
Jansaamna