Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटी के हत्यारे पिता को भेजा जेल

बेटी के हत्यारे पिता को भेजा जेल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला पुलिस ने विगत दिन परिवारिक कलह के चलते मासूम बच्ची को गोली मार कर हत्या करने वाले कलयुगी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसको अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी बालकिशोर ने विगत दो दिन पूर्व परिवारिक कलह के चलते अपनी मासूम दस वर्षीय पुत्र कु0 खुश्बू को गोलीमार कर हत्या करने के बाद शव को गड्डे में दफन कर घर से भाग निकला था। पुलिस ने विगत रात्रि में ही कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता को थाना प्रभारी टूण्डला भानू प्रताप की टीम ने बाजरे के खेत में से दबोच लिया। हत्यारे पिता को अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा।