Thursday, July 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एआरटीओ ने स्कूली बच्चों को ढो रही अनफिट ईको की सीज, 32 वाहनों के काटे चालान

एआरटीओ ने स्कूली बच्चों को ढो रही अनफिट ईको की सीज, 32 वाहनों के काटे चालान

फिरोजाबाद। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने बुधवार सुबह सात बजे से अभियान चलाया। इस दौरान जलेसर रोड पर एक टैक्सी परमिट की ईको गाड़ी स्कूली बच्चों को ढोते हुए दिखाई दी। जांच में पता चला कि गाड़ी की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी और टैक्स भी बकाया था। मौके पर उसे सीज कर जब्त कर लिया गया। इसके अलावा 32 वाहनों के चालान भी किए गए। साथ ही गोपाल आश्रम स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकानों का निरीक्षण कर हिदायत दी गई कि मॉडिफाइड उपकरण बेचने और वाहनों में फिट कराने पर कार्रवाई की जाएगी।

एआरटीओ प्रेम सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान जलेसर रोड पर एक ईको गाड़ी में कुछ स्कूली बच्चों को ले जाते हुए देखा गया। उसे रुकवाकर दस्तावेज चेक किए गए तो टैक्स बकाया होने के साथ-साथ फिटनेस भी समाप्त हो चुकी थी। गाड़ी को सीज करने के बाद बच्चों को स्कूल भिजवा दिया गया। इसके अलावा गोपाल आश्रम स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकानों का निरीक्षण किया गया। यहां दुकानदारों को मॉडिफाइड उपकरण न बेचने और कारीगरों को ऐसे उपकरण फिट न करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा मॉडिफाइड वाहन, ओवरलोड मालवाहक, रॉन्ग साइड चलने, मोबाइल पर बात करने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा बिना रिफ्लेक्टर वाले 32 वाहनों के चालान किए गए।