Sunday, March 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुष्कर्म के आरोपी सहित तीन लोगो को भेजा जेल

दुष्कर्म के आरोपी सहित तीन लोगो को भेजा जेल

चोरी के मोबाइल आभूषण बरामद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सहित तीन लोगो को गिरफ्तार करने के बाद विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी 23 वर्षीय दिगविजय सिंह पुत्र बाबूराम को विगत रात्रि में थाना पुलिस ने लडकी भागने उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा। जब कि उसका साथी अतुल को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। वही दूसरी घटना में करबला निवासी 23 वर्षीय राजेश पुत्र प्रेमचन्द्र, 15 वर्षीय आकाश पुत्र जगत नरायण को मोबाइल चोरी करने आभूषण चोरी का माल बरामद करते हुए अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा है। उक्त दोनो अभियुक्तों ने कबूल किया कि सुहाग नगर मेला मैदान से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।