फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की चुनावी बैठक बघेल धर्मशाला, ग्राम रेपुरा में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष पद पर अजय कुमार प्रजापति को निर्विरोध घोषित किया गया।चुनाव अधिकारी रमाशंकर दादा, सह चुनाव अधिकारी सुशील जाट, मुन्नालाल गोला एवं नवीन शर्मा की देखरेख में फिरोजाबाद तहसील की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। तहसील अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार प्रजापति का एकमात्र नामांकन प्राप्त होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही राजेंद्र प्रसाद महामंत्री, बच्चन सिंह लंबू कोषाध्यक्ष, श्यामवीर सिंह यादव संयुक्त महामंत्री, आकाश कुमार सह-कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मलखान सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कुल 11 पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए एक सप्ताह के भीतर 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए। संचालन हरिशंकर राठौर एवं विकास जैन ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुबे, सुबोध बघेल, रामगोपाल बजाज, राकेश शर्मा, बजरंग, नवीन उपाध्याय, संतोष राठौर, अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, नरेंद्र टेलर, सुरेश चंद्र निर्मल, छोटेलाल, लाल सिंह, श्रीनिवास, विष्णु दयाल, चंद्रपाल, सोबरन सिंह, मलखान सिंह, शशि कुमार, राजेंद्र कुमार, आलोक यादव, भगवान सिंह गोला, रमेश चंद्र गोला, रामशरण, मोहन बघेल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
Jansaamna