Saturday, August 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनकल्याण के प्रति समर्पण ने अभिलाष कौशल को दिलाई विशिष्ट पहचान

जनकल्याण के प्रति समर्पण ने अभिलाष कौशल को दिलाई विशिष्ट पहचान

ऊंचाहार, रायबरेली। दूसरों को हक और इंसाफ दिलाने का जुनून समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। इन्हीं गुणों को आत्मसात करते हुए ऊंचाहार के अभिलाष कौशल ने जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। राजनीति में उनके धरातलीय कार्यों, जनकल्याण के प्रति समर्पण और व्यावहारिक सोच ने उन्हें आम भीड़ से अलग खड़ा किया है। उनके कार्य, दृष्टिकोण और नीतियों ने उन्हें एक विशिष्ट एवं जनप्रिय पहचान दिलाई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा अवध प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल ने अपनी कार्यशैली के कारण अलग पहचान बनाई है। हर पीड़ित की निःस्वार्थ भाव से मदद करने के कारण उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। बताया जाता है कि उनके पास आने वाले जरूरतमंद लोगों की सहायता वह कई बार स्वयं आर्थिक सहयोग देकर भी करते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डन यादव का कहना है कि उनके पास जो भी फरियादी पहुंचता है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो, अभिलाष कौशल उसकी बात सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुंचाकर न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर वह स्वयं अधिकारियों से संपर्क कर आवास, पेंशन, राशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करते हैं।

अभिलाष चंद्र कौशल स्थानीय जनसेवा, जनसंवाद कार्यक्रमों तथा विभिन्न विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जन चौपालों के माध्यम से सड़क, सोलर लाइट सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर भी वह लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करते हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में वे स्थानीय जनता से जुड़कर विकास कार्यों की समीक्षा एवं जनसंवाद कार्यक्रमों में लगातार भाग लेते रहे हैं।