Sunday, August 2, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सदर विधायक अदिति सिंह की पहल से ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार

सदर विधायक अदिति सिंह की पहल से ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सदर विधायक अदिति सिंह की एक और पहल रंग लाई है। विधायक निधि से स्वीकृत छह महत्वपूर्ण सड़क एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस), रायबरेली ने निविदा जारी कर दी है। इन विकास कार्यों के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। जारी निविदा के अनुसार हनुमानपुरवा, न्यू राम नगर, गुदवल टोली, चुरुवापुर और मुनेश्वर सहित विभिन्न गांवों में खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं पर लगभग 37 लाख रुपये की लागत आएगी तथा प्रत्येक कार्य को तीन माह की निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से खराब रास्तों और जलभराव की समस्या बनी हुई थी। विधायक अदिति सिंह द्वारा विधायक निधि से इन कार्यों को स्वीकृति मिलने के बाद अब लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे छात्रों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों के आवागमन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने विधायक अदिति सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे होंगे और क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार बनी रहेगी।