Saturday, August 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दूसरे दिन भी धरने पर डटे बिजली संविदाकर्मी, मांगों को लेकर की नारेबाजी

दूसरे दिन भी धरने पर डटे बिजली संविदाकर्मी, मांगों को लेकर की नारेबाजी

हाथरस। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। लखनऊ में चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मी जोखिम भरी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं, लेकिन उन्हें वेतन विसंगति, सेवा सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ और ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में उपखंड सासनी के बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी एवं संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।