फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पावन नगरी काशी (वाराणसी) से प्रारंभ हुई कलश वंदन यात्रा के फिरोजाबाद महानगर आगमन पर भाजपा महानगर इकाई द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पवित्र कलश का विधि-विधान से पूजन एवं वंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।
महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर कलश वंदन यात्रा का अभिनंदन किया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में अभियान के महानगर संयोजक एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. एस.पी. लहरी, हरीबाबू दिवाकर, नामित पार्षद केशव देव शंखवार, रविंद्र शंखवार, दिलीप, नानक चंद्र अग्रवाल, बी.एल. वर्मा, आनंद अग्रवाल, प्रमोदपाल बघेल, रामनरेश कटरा, केशव सिंह फौजी, आकाश गुप्ता, विमलेश जाटव, राम लड़ैती, अनुपम शर्मा, के.के. गांधी, नीता धनगर, आकृति सहयोगी, गीता राठौर, गौतम कुशवाहा, प्राचीन गुप्ता, सत्य प्रकाश यादव, देश दीपक गुप्ता, लायक सिंह शंखवार, अनार सिंह कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा, गौरव बघेल, करण राठौर आदि मौजूद रहे।
Jansaamna