Sunday, September 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजकुमार वानखेड़े ने ग्रहण किया उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार

राजकुमार वानखेड़े ने ग्रहण किया उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार

श्याम बिहारी भार्गव: प्रयागराज/मथुरा। राजकुमार वानखेड़े ने उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है। राजकुमार वानखेड़े 1990 बैच के आईआरएसई (I.R.S.E.) अधिकारी हैं। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, औरंगाबाद से बीई (सिविल) तथा आईआईटी मुंबई से एम.टेक. किया है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई डिवीजनों और जोनल रेलवे में कार्य किया है, जिनमें पश्चिमी रेलवे के रतलाम और वडोदरा डिवीजन, दक्षिण मध्य रेलवे का नांदेड़ डिवीजन, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के निर्माण संगठन, राइट्स (RITES), नागपुर मेट्रो आदि शामिल हैं। उन्हें पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के निर्माण क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। पश्चिम रेलवे के निर्माण क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने ईपीसी (EPC) कॉन्ट्रैक्ट, कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने और स्थापित करने तथा तेजी से भूमि अधिग्रहण कराने में अहम भूमिका निभाई। निर्माण संगठन में उन्होंने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में नई लाइन, दोहरीकरण तथा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं के तहत सुरंगों और कई महत्वपूर्ण एवं बड़े पुलों का निर्माण कराया। उन्हें ट्रैक, पुलों और सुरंगों के एसेट मैनेजमेंट का अच्छा अनुभव है। साथ ही, नागपुर मेट्रो के प्रोजेक्ट हेड के तौर पर मेट्रो निर्माण का भी गहरा अनुभव है।