फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में एपीकैंप योजना के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपये से अधिक लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का रविवार को महापौर ने विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के शुरू होने पर खुशी जताई। महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड 18 में खेरी माता वाले मंदिर पर दो करोड़, तीन लाख 86 हजार रु. की धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर ने बताया कि एपीकैंप योजना के अंतर्गत वार्ड 18 में अमृत नगर में देशदीपक चंद्रा से शीला देवी के मकान तक, जपेंद्र के पास से पप्पी के पास तक, सूरज सिंह से जबर सिंह तक लिंक गली में, पंचम सिंह के पास से राजपाल के पास तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा छारबाग रोड पर रामकुमार के मकान से खेरी वाली माता मंदिर तक लिंक गलियों में भी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं फतेहाबाद रोड पर मालती फर्नीचर से कन्हैया लाल एवं लिंक गलियों में आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिम वाली गली में दिनेश के मकान से सियाराम तक तथा विजयवीर के पास से राजेश शर्मा के पास तक सीसी सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसी वार्ड में छारबाग में केके स्कूल के सामने संजय पंडित वाली गली में अमर सिंह कुशवाह से राजन कुशवाह तक, चंदन सिंह से तुलसी हार्डवेयर तक व सुरेंद्र राठौर कैला वाले से विजय सिंह हार्डवेयर तक एवं सुरेश हलवाई वाली गली में आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग जैसे कार्य पूरे होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन, जल निकासी और स्वच्छता संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपसभापति केशवदेव कुशवाह, भगवानदास शंखवार, प्रमोद बघेल, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, डॉ. दुर्गेश यादव, अनुपम शर्मा, मधुरिमा गुप्ता, केके गांधी, आकृति सहयोगी, गीता राठौर, पूनम शर्मा, देवेश भारद्वाज, गौतम कुशवाह, प्राची गुप्ता, देशदीपक गुप्ता, भारत सिंह वर्मा, भगवान सिंह झा, सत्यप्रकाश सीटू, योगेंद्र सिंह बाबा, विनोद पचौरी, केडी जाटव आदि मौजूद रहे।
Jansaamna