Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लंका मैदान में भव्य जागरण का आयोजन किया गया

लंका मैदान में भव्य जागरण का आयोजन किया गया

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली लंका मैदान में चल रहे विजय दशमी कार्यक्रम के दौरान भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें सुन्दर सुन्दर झांकियों के दृश्य को प्रस्तुत किया गया जिसे देख दर्शकों के चहरे खुल उठे। देवी के भजनों के मधुर गीतों को सुना कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने देवी गीतों भजनों में थिरकते नजर आए। महिलाओं एवं पुरुषों के साथ छोटे छोटे बच्चे देवी भजनों में थिरके वही जयकारों की गूंज पूरे लंका मैदान में गूंजती रही। वही कलाकारों ने मनमोहक राधा मोहन, भोले भण्डारी, सुदामा श्याम का मिलन काली जी का विक्राल रूप आदि कई सुंदर झाकिया निकाली गयी। जिसे हजारो भक्तों ने दर्शन कर जयकारे की गूंज लगाते रहे। 



वही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा पर अपनी निगाहें लगाये रहे। लंका रामलीला कार्यक्रम के अध्यक्ष ऋतु राज तिवारी उर्फ चन्दन ने पुलिस प्रशासन का बहुत आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा जिस तरह पुलिस प्रशासन शान्ति वातावरण बनाये हुए है वैसे ही लगातार चल रहे कार्यक्रम में अपना दायित्व निभाये। मुख्य रूप से विनय दुबे, चारु अवस्थी, मोनी अवस्थी, सौरभ तिवारी, अनुभव, रामप्रकाश, शिवम द्विवेदी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।