Thursday, August 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा कार्यालय पर मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती

सपा कार्यालय पर मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को याद किया। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के डॉ. राम मनोहर लोहिया के साथ अत्यंत गहरे संबंध थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण ही उन्हें ‘छोटे लोहिया’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद उनके पास न अपनी कोई गाड़ी थी और न ही निजी बंगला। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज सेवा की मिसाल रहा। पूर्व विधायक रामवीर यादव एवं प्रदेश सचिव योगेश गर्ग ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के सम्मान में लखनऊ में एशिया के सबसे बड़े पार्कों में शामिल जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण कराया गया है, जो उनके योगदान की स्मृति को जीवंत बनाए हुए है। पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का मानना था कि समाजवाद केवल राजनीति का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक नैतिक एवं मानवीय दृष्टिकोण है। उनके आदर्श आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में हरिशंकर यादव, सोनवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, गुलाब सिंह कठेरिया, राजकुमार राठौर, संजय कुशवाहा, इंजीनियर अभिषेक यादव, नीरज यादव, दीपू यादव, विष्णु सविता, शिवम यादव, शिवप्रताप सिंह यादव, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, नरेश चंद्र संखवार, सुशील गुरु, चरण यादव, राधा रमण यादव, अशोक यादव, रोहित सविता, शम्मी कपूर, केवी यादव, मुकेश कुमार टीटू, बबलू सिंह गोल्डी, जगमोहन यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।