Thursday, August 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » माथुर वैश्य शाखा सभा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

माथुर वैश्य शाखा सभा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से माथुर वैश्य शाखा सभा, खेरगढ़ द्वारा माथुर वैश्य वैकुंठ धाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जीवन का आधार हैं। वे हमें प्राणवायु, छाया, फल, औषधि तथा स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी और आवश्यक उपाय है। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा प्रत्येक वर्ष अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, दक्षिण मंडल अध्यक्ष देश दीपक गुप्ता, संयोजक नितिन गुप्ता, राजा गुप्ता, नितिन गुप्ता, गणेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कुनाल गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सुमन गुप्ता, सोनिया गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।